AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : parstoday
शनिवार

18 मई 2019

1:59:38 pm
942333

शैख़ ज़कज़की की रिहाई की मांग कर रहे लोगों पर नाईजीरियाई सैनिकों की फ़ायरिंग, अनेक घायल

नाईजीरिया में सेना ने देश के वरिष्ठ धर्मगुरु शैख़ इब्राहीम ज़कज़की की रिहाई की मांग में आयोजित रैली में शामिल लोगों पर फ़ायरिंग की, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

शैख़ ज़कज़की की रिहाई की मांग में जो पिछले 4 साल से जाली आरोप में जेल में बंद हैं, शुक्रवार की रात को रैली निकली।

रैली में शामिल लोग नाईजीरिया के इस्लामी आंदोलन के नेता शैख़ ज़कज़की की रिहाई की मांग कर रहे थे जो दिसंबर 2015 में उत्तरी प्रांत कादूना में अपने आवास पर नाईजीरियाई सेना के घातक हमले के बाद से जेल में बंद हैं। इस हमले में शैख़ ज़कज़की के 3 बेटों सहित उनके 300 अनुयायी शहीद हुए, उनकी बाई आंख चली गयी और उनकी बीवी को भी गंभीर चोट आयी।

उस समय से शैख़ ज़कज़की, उनकी बीवी और बड़ी संख्या में उनके अनुयायी जेल में हैं।

वर्ष 2016 में नाईजीरिया के फ़ेडरल हाई कोर्ट ने मुक़द्दमे की सुनवाई के बाद शैख़ ज़कज़की की बिला शर्त रिहाई का आदेश दिया लेकिन इसके बाद भी सरकार उन्हें रिहा नहीं कर रही है।

शैख़ इब्राहीम ज़कज़की की वकीलों की टीम उनकी रिहाई की अपील करते हुए कह रही है उनका स्वास्थ्य सही नहीं है, उन्हें तुरंत चिकित्सा सेवा की ज़रूरत है, लेकिन कादूना के हाई कोर्ट ने इस मांग को अस्वीकार कर दिया है।

चिकित्सकों की एक टीम का जिसने इस महीने के शुरु में शैख़ ज़कज़की और उनकी बीवी के स्वास्थ्य का चेकअप किया था, कहा है कि उन्हें बिना किसी विलंब के एलाज के लिए विदेश जाने की ज़रूरत है।