AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : parstoday
रविवार

18 नवंबर 2018

1:15:55 pm
917091

शैख़ ज़कज़की के समर्थन में नाइजीरिया में प्रदर्शन

नाइजीरिया के लोगों ने एक बार फिर प्रदर्शन करके शैख़ ज़कज़की की रिहाई की मांग की है।

नाइजीरिया की राजधानी अबूजा में लोगों ने प्रदर्शन करके इस देश के इस्लामी आंदोलन के नेता शैख़ इब्राहीम ज़कज़की को तुरंत रिहा किए जाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने शैख़ ज़कज़की व उनकी पत्नी को रिहा किए जाने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के बावजूद उन्हें जेल में रखने के लिए सरकार की निंदा की। ज्ञात रहे कि शैख़ ज़कज़की व उनकी पत्नी को 13 दिसम्बर वर्ष 2015 को कादूना प्रांत के ज़ारिया शहर में गिरफ़्तार किया गया था। उनके घर व इमामबाड़े पर सैनिकों के हमले में कई लोग शहीद व घायल हुए थे।

 

नाइजीरिया के उच्चतम न्यायालय ने दिसम्बर 2016 में शैख़ ज़कज़की को तुरंत रिहा किए जाने और सेना व सुरक्षा एजेंसियों को उन्हें डेढ़ लाख डाॅलर हर्जाना देने का आदेश दिया था लेकिन सेना व सुरक्षा एजेंसियों ने इस आदेश की अवहेलना करते हुए शैख़ ज़कज़की व उनकी पत्नी को अब भी जेल में रखा है। शैख़ ज़कज़की के परिवार के निकट सूत्रों का कहना है कि उनकी शारीरिक स्थिति अत्यंत चिंताजनक है।