AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : parstoday
शनिवार

1 सितंबर 2018

6:19:03 pm
907703

इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम के शुभ जन्म दिवस पर इस्लामी जगत में हर्षोल्लास

पैग़म्बरे इस्लाम के पौत्र हज़रत इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम के शुभ जन्म दिवस के अवसर पर शनिवार को ईरान व इराक़ समेत इस्लामी जगत के अधिकांश देशों में सभाएं आयोजित हुईं।

ईरान के सभी छोटे-बड़े शहरों में शुक्रवार की रात से ख़ुशी की सभाओं का आयोजन शुरू हो गया था। इस संबंध में मशहद में इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम के बेटे हज़रत इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम के पवित्र रौजे़े और इसी तरह क़ुम में उनकी सुपुत्री हज़रत मासूमा के मज़ार पर विशेष आयोजनों का क्रम लगातार जारी है। तेहरान व शीराज़ समेत ईरान के अन्य छोटे बड़े नगरों में भी सभाएं आयोजित हो रही हैं जिनमें वक्ता इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाल रहे हैं।

 

इराक़ के सभी पवित्र नगरों विशेष कर कर्बला, नजफ़ और सामर्रा में भी इस अवसर पर सभाओं का आयोजन जारी है जबकि मुख्य आयोजन काज़ेमैन नगर में हो रहा है जहां इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम का रौज़ा स्थित है। इसी तरह भारत, पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, बहरैन, सऊदी अरब, कुवैत, ओमान व अन्य इस्लामी देशों में भी पैग़म्बरे इस्लाम के पौत्र हज़रत इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम का शुभ जन्म दिवस मनाए जाने के समाचार हैं।