AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : अबना
बुधवार

28 फ़रवरी 2018

6:29:41 pm
883900

बोकोहराम ने स्कूल से किया 110 लड़कियों का अपहरण।

आतंकवादियों ने लड़कियों के स्कूल पर हमला किया और उस हमले के बाद से अब तक 110 बच्चियां गायब हो चुकी हैं

अहलेबैत (अ ) न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार नाइजीरिया सरकार का कहना है कि पिछले दिनों आतंकी गिरोह बोकोहराम के आतंकवादियों ने लड़कियों के स्कूल पर हमला किया और उस हमले के बाद से अब तक 110 बच्चियां गायब हो चुकी हैं।
इससे पहले भी बोको हराम ने 2014 में 270 लड़कियों का अपहरण किया था।
ज्ञात रहे कि नाइजीरिया में आतंकवादी गिरोह बोको हराम पिछले काफी समय से हमले कर रहा है आतंकवादी गिरोह बोको हराम के कैमरून, नाइजीरिया, चाड और नीजर में होने वाले हमलों में अब तक 20 हज़ार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और 20 लाख से अधिक पीड़ित हुए हैं।