AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : अबना
शनिवार

13 जनवरी 2018

5:47:23 pm
877256

नाइजीरिया में निर्दोष शियों पर पुलिस का अत्याचार जारी।

रैली पर पुलिस के हमले के परिणाम स्वरुप घायल होने वालों में शीया धार्मिक विद्वान शैख़ उमर सूकोतू भी शामिल हैं।

अहलेबैत (अ ) न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार नाइजीरिया की पुलिस ने इस देश की राजधानी अबूजा में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हमला करके कई लोगों को घायल कर दिया और दर्जनों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह रैली शैख़ इब्राहिम ज़कज़की की गिरफ्तारी के दो वर्ष होने पर निकाली जा रही थी, जो इस देश की पुलिस के अत्याचार का निशाना बन गई।
रैली पर पुलिस के हमले के परिणाम स्वरुप घायल होने वालों में शिया धर्मगुरू शेख़ सूकोतू भी शामिल हैं।
पुलिस ने रैली पर आंसू गैस के अतिरिक्त लोगों पर गोली भी चलाई गई।  शैख़ सूकोतू के पैर में गोली लगने की वजह से वह घायल हो गए हैं।  सूत्रों ने दो लोगों के शहीद होने की भी सूचना दी है।
शैख़ ज़कज़की की बेटी ने कहा है कि उनके पिता अत्यधिक बीमारी की हालत में है और उनके लिए इलाज की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।