AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : अबना
बुधवार

10 जनवरी 2018

1:22:42 pm
876704

नाइजीरिया, बोकोहराम के 107 आतंकी ढेर।

नाइजीरियाई सेना ने चरमपंथी आतंकवादी गुट बोको हराम के विरुद्ध ऑप्रेशन करके 107 आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: नाइजीरियाई सेना ने चरमपंथी आतंकवादी गुट बोको हराम के विरुद्ध ऑप्रेशन करके 107 आतंकवादियों को ढेर कर दिया।
नाइजीरिया में सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ का कहना है आतंकवादियों के हथियारों के कई गोदाम भी नष्ट कर दिए गए हैं।
गौरतलब है कि इस देश की सिक्योरिटी फ़ोर्स ने पिछले कुछ सप्ताह में बोको हराम के विरुद्ध कार्यवाही की हैं। सेना के प्रवक्ता के अनुसार कई गाँवों को बोकोहराम के चंगुल से आज़ाद करा लिया गया है।
ज्ञात रहे कि पिछले हफ़्ते गाम्बोरो नामक शहर में एक मस्जिद में विस्फ़ोट किया गया था जिसमें कई नमाज़ी हताहत और घायल हुए थे, इस हमले की जिम्मेदारी बोकोहराम ने कुबूल की थी।
बोकोहराम नामक आतंकवादी गुट नाइजीरिया के कई क्षेत्रों पर कब्ज़ा जमाए हुए है और यह गुट आईएस आतंकवादियों से जुड़ा हुआ है।
2009 से अब तक नाइजीरिया, चाड, नेजर और केमरून में बोकोहराम के हमलों में कम से कम 20 हज़ार लोग अपनी जान से हाथ धो चुके हैं और लगभग 3 मिलियन लोग बोघर हो चुके हैं।