AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : अबना
बुधवार

3 जनवरी 2018

4:19:58 pm
875579

नाइजीरिया की एक मस्जिद में आतंकी धमाका।

नाइजीरिया के गाम्बोरो शहर की एक मस्जिद में होने वाले आतंकी बम धमाके में चौदह लोग हताहत हो गए।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: नाइजीरिया के गाम्बोरो शहर की एक मस्जिद में होने वाले आतंकी बम धमाके में चौदह लोग हताहत हो गए।
फ्रांस प्रेस के अनुसार नाइजीरिया के सिक्योरिटी सूत्रों ने घोषणा की है कि यह आतंकी बम धमाके बोको हराम आतंकी गुट ने किए जिसमें चौदह लोग हताहत हो गए और कुछ घायलों की हालत नाज़ुक होने के कारण मृतकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
रिपोर्ट मे बताया गया है कि एक आतंकवादी सुबह की नमाज़ से कुछ देर पहले मस्जिद में आया और नमाज़ के बीच उसने नमाज़ियों के मध्य धमाका कर दिया जिसमें चौदह लोग हताहत और अनेक घायल हो गए और मस्जिद पूर्ण रूप से नष्ट हो गई।
नाइजीरियाई पुलिस इस हमले के संबंध में चार लोगों का पीछा कर रही है जिनमें से एक को गिरफ़्तार कर लिया है।