AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : अबना
मंगलवार

19 दिसंबर 2017

3:04:22 am
873149

नाइजीरिया में 400 आतंकवादी गिरफ्तार

ज्ञात रहे कि आतंकवादी संगठन बोको हराम ने पिछले 8 सालों से आतंकवाद के दौरान 20000 से अधिक नागरिकों को मार दिया है।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार नाइजीरिया में सैनिक प्रशासन ने कहा है कि नाइजीरिया के सैनिकों ने ज़ायोनी आतंकवादी संगठन बोको हराम के 400 से अधिक आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया है।
 सूत्रों के अनुसार नाइजीरिया की सेना के कर्नल ओनीमा नोचूकू ने कहा है कि दो सप्ताह से जारी इस ऑपरेशन में होने वाली यह गिरफ्तारियां नाइजीरिया में कुछ महीनों में बोको हराम के आतंकवादियों की सबसे अधिक गिरफ्तारियां है।
 इस ऑपरेशन में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई और ज़मीनी कार्यवाई की गई।
कर्नल ओनीमा नोचूकू के अनुसार सेना ने बोको हराम के 167 आतंकवादी 67 महिलाएं एवं 173 बच्चों को गिरफ्तार किया है।
 महिलाएं एवं बच्चे आतंकवादियों के परिवार के लोग हैं, महिलाओं एवं बच्चों को जांच के बाद बेघर लोगों के कैंप को सौंप दिया जाएगा।
ज्ञात रहे कि आतंकवादी संगठन बोको हराम ने पिछले 8 सालों से आतंकवाद के दौरान 20000 से अधिक नागरिकों को मार दिया है।