AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : अबना
शुक्रवार

3 मार्च 2017

7:16:29 pm
815432

नाइजीरिया में सेना द्वारा इस्लामी आंदोलन के कार्यालय पर हमला, दर्जनों घायल + तस्वीरें

इस्लामी आंदोलन के कार्यालय में नाइजीरिया की सेना और पुलिस के हमले में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबनाः रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी आंदोलन के कार्यालय पर नाइजीरियाई सेना और पुलिस के हमले में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत चिंताजनक बनी हुई है। अभी इस हमले में घायल होने वालों का सही आंकड़ा पता नहीं चल सका है।
इस्लामी आंदोलन के वरिष्ठ सदस्य शेख याकूब यहया के बारे में भी कोई सूचना नहीं है जो हमले के समय कार्यालय में मौजूद थे। दूसरी ओर सैकड़ों छात्रों ने राजधानी अबूजा में प्रदर्शन करके इस्लामी आंदोलन के नेता आयतुल्लाह शेख इब्राहिम ज़कज़की की तत्काल रिहाई की मांग की है।
नाइजीरिया के सुप्रीम कोर्ट ने सेना द्वारा आयतुल्लाह शेख ज़कज़की की हिरासत को गैर कानूनी बताते हुए उन्हें तुरंत रिहा करने का आदेश दिया है लेकिन नाइजीरिया की सरकार विभिन्न बहानों से उन्हें रिहा करने से टालमटोल कर रही हे। नाईजीरिया सेना ने दो साल पहले ज़ारिया शहर में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम के अवसर पर अज़ादारों पर बर्बर हमला करके सैकड़ों बेगुनाहों का क़त्लेआम किया था।
एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार सेना के हाथों सामूहिक नरसंहार की इस घटना में साढ़े तीन सौ शिया मुसलमान मारे गए थे। हालांकि स्थानीय सूत्रों का कहना है कि शहीद होने वाले अज़ादारों की संख्या इससे कहीं अधिक है।
ह्यूमन राइट्स वॉच ने भी नाइजीरिया की सेना के हाथों सैकड़ों लोगों के नरसंहार की पुष्टि करते हुए कहा था कि नाइजीरिया की सेना ने मृतकों के शव सामूहिक कब्र में दफ्न कर दिए थे।