AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : अल-आलम
रविवार

24 जुलाई 2016

1:18:52 pm
767691

बहरैन में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों ने किया हमला।

बहरैन के विभिन्न शहरों के लोगों ने एक बार फिर अपने प्रिय नेता आयतुल्लाह शेख ईसा कासिम की नागरिकता रद्द किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन किए। बहरैन की शाही सरकार के सुरक्षा कर्मियों ने कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों को अपने हमलों का निशाना बनाया जिसके परिणाम स्वरूप बहुत सारे प्रदर्शनकारियों के घायल होने की भी खबर

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः बहरैन की शाही सरकार के सुरक्षा कर्मियों ने प्रमुख धर्मगुरू आयतुल्लाह ईसा कासिम के समर्थन में प्रदर्शन करने वालों पर हमले किए हैं।
खबरों के अनुसार बहरैन के विभिन्न शहरों के लोगों ने एक बार फिर अपने प्रिय नेता आयतुल्लाह शेख ईसा कासिम की नागरिकता रद्द किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन किए। बहरैन की शाही सरकार के सुरक्षा कर्मियों ने कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों को अपने हमलों का निशाना बनाया जिसके परिणाम स्वरूप बहुत सारे प्रदर्शनकारियों के घायल होने की भी खबर है। प्रदर्शनकारी देश में स्वतंत्रता अभिव्यक्ति के पक्ष में और शाही सरकार के क्रूर निर्णय के खिलाफ नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारी आयतुल्लाह ईसा कासिम की नागरिकता रद्द किए जाने का फैसला वापस लेने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो इसके बेहद खतरनाक परिणाम होंगे। प्रदर्शनकारी नारे लगाकर आयतुल्लाह ईसा कासिम के साथ एकजुटता की घोषणा कर रहे थे। बहरैन की जनता ने कल भी प्रदर्शन करके आयतुल्लाह शेख ईसा कासिम के समर्थन और सरकार की ओर से जुमे की नमाज  पर रोक के खिलाफ प्रदर्शन किए थे। बहरैन की शाही सरकार ने देश में जारी लोकतांत्रिक आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आयतुल्लाह ईसा कासिम की नागरिकता रद्द कर दी है। बहरैन की जनता फ़रवरी दो हज़ार ग्यारह से देश में प्रदर्शन कर रही है, जिसका उद्देश्य सऊदी अरब समर्थित तानाशाही परिवार के बजाए पूर्ण लोकतांत्रिक सरकार की स्थापना करना है।