AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : तेहरान रेडियो
गुरुवार

7 जुलाई 2016

5:25:35 pm
764660

लीबिया में विस्फ़ोट, 12 सैनिकों की मौत।

लीबिया के शहर बेनग़ाज़ी में एक कार बम धमाके में कम से कम 12 लीबियाई सैनिकों की मौत हो गई है।

लीबिया के शहर बेनग़ाज़ी में एक कार बम धमाके में कम से कम 12 लीबियाई सैनिकों की मौत हो गई है।
सेना के आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है कि लीबिया के पूर्वोत्तर में एक कारबम धमाके में 12 सैनिक मारे गए जबकि 12 अन्य घायल हो गए।
इसी बीच लीबिया के सैन्य बलों और दाइश के आतंकवादियों के बीच बेनग़ाज़ी में होने वाली झड़पों में वहां के 4 सैनिक मारे गए और 7 अन्य घायल हो गए। इससे पहले बेनग़ाज़ी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच होने वाली झड़पों में आतंकवादियों को भारी क्षति उठानी पड़ी थी।
ज्ञात रहे कि लीबिया का बेनग़ाज़ी नगर पिछले दो वर्षों से सुरक्षाबलों तथा आतंकवादियों के बीच गंभीर झड़पों का केन्द्र बना हुआ है। आतंकवादी गुट दाइश, लीबिया के तेल संपन्न क्षेत्रों पर नियंत्रण करने के साथ ही इस देश की सत्ता हथियाने के प्रयास में है।