AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : तेहरान रेडियो
रविवार

22 मई 2016

7:18:05 pm
755753

पूरी दुनिया में इमाम महदी अ. का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

ईरान सहित दुनिया के दर्जनों देश में रविवार को पूरी मानवता के मोक्षदाता हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम का जन्म दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

ईरान सहित दुनिया के दर्जनों देश में रविवार को पूरी मानवता के मोक्षदाता हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम का जन्म दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर ईरान में दसियों लाख लोग, विभिन्न प्रकार के समारोह के ज़रिए हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम का जन्म दिवस मना रहे हैं।
इमाम महदी अलैहिस्सलाम पैग़म्बरे इस्लाम के परपौत्र हैं। उनका जन्म 15 शाबान 255 हिजरी क़मरी बराबर 2 अगस्त 869 ईसवी को इराक़ के पवित्र नगर सामर्रा में हुआ। वह जीवित हैं और ईश्वर के आदेश से प्रकट होकर पूरी दुनिया में न्याय की स्थापना, अत्याचारियों का सर्वनाश और बुराई का अंत करेंगे।
इस अवसर पर ईरान में मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों पर लोग इकट्ठा होकर इमाम महदी अलैहिस्सलाम का जन्म दिन मना रहे हैं।
हर साल एशिया, अफ़्रीक़ा, यूरोप और अमरीका के दर्जनों देश में जहां जहां शीया संप्रदाय के लोग मौजूद हैं, इमाम महदी अलैहिस्सलाम का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। ईरान, इराक़, भारत और पाकिस्तान में इस शुभ अवसर का दृष्य ही कुछ और होता है।
ईरान सहित दुनिया के अनेक देशों से श्रद्धालु पवित्र नगर क़ुम के उपनगरीय भाग में स्थित जमकरान मस्जिद पहुंच रहे हैं ताकि इस पवित्र अवसर का जश्न मनाएं।
इस शुभ जन्म दिवस पर ईरान में सड़कों को लाइटों से सजाया जाता और लोगों में मिठाई व शर्बत बांटा जाता है।
ईरान में 15 शाबान राष्ट्रीय छुट्टी का दिन है।