AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : एरिब.आई आर
मंगलवार

1 मार्च 2016

7:25:04 pm
738307

नाइजीरिया में सरकार समस्त क़ानूनों का उल्लंघन कर रही है।

नाइजीरिया के इस्लामी आंदलोन का कहना है कि नाईजीरियाई सरकार ने वरिष्ठ शिया धर्मगुरु और उनके सैकड़ों अनुयाईयों को बिना आरोप लगाए निरंतर जेल में रखकर समस्त क़ानूनों की धज्जियां उड़ा दी हैं।

नाइजीरिया के इस्लामी आंदलोन का कहना है कि नाईजीरियाई सरकार ने वरिष्ठ शिया धर्मगुरु और उनके सैकड़ों अनुयाईयों को बिना आरोप लगाए निरंतर जेल में रखकर समस्त क़ानूनों की धज्जियां उड़ा दी हैं।
पिछले साल दिसम्बर में नाइजीरियाई सेना ने शिया मुसलमानों के धार्मिक स्थल और वरिष्ठ धर्मगुरु शेख़ इब्राहीम ज़कज़की के घर पर हमला करके सैकड़ों निहत्थे लोगों को शहीद कर दिया और शेख़ ज़कज़की को घायल अवस्था में गिरफ़्तार कर लिया था।
उसके बाद से सैकडों लोग लापता चल रहे हैं, जिनके बारे में अनुमात है कि या तो उनकी हत्या कर दी गई या वे सरकार की क़ैद में हैं।
नाइजीरियाई सेना की इस क्रूरता की दुनिया भर में व्यापक निंदा की गई थी।
सोमवार को नाइजीरिया इस्लामी आंदोलन ने सरकार और सेना के इस क़दम को घोर अन्याय बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी क़ानूनों का पालन नहीं कर रहे हैं। हमारे संबंध में गिरफ़्तारी से लेकर क़ैद में रखने तक से संबंधित समस्त क़ानूनों का उल्लंघन किया गया है।