AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : अबना
रविवार

17 जनवरी 2016

7:22:54 am
730850

नाइजीरिया में सैन्य हमले के एक महीने बाद, शेख ज़कज़की के साथ पहली बार मुलाकात।

नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन के एक विश्वसनीय कार्यकर्ता ने जानकारी देते हुए कहा है कि लगातार आग्रह और अनुरोध के बाद इस्लामी आंदोलन की उच्च परिषद के कुछ लोगों को शेख ज़कज़की के साथ मुलाकात और बातचीत की अनुमति मिली।

अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार नाइजीरिया के ज़ारिया शहर में शिया मुसलमानों पर सेना की ओर से किए गए बर्बर हमले के एक महीने बाद कि जिसमें सैकड़ों लोग शहीद और लापता हुए थे, आज एक आशाजनक खबर प्रकाशित हुई है। जिसमें कहा गया है कि शेख ज़कज़की से नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में इस्लामी आंदोलन की उच्च परिषद के कुछ लोगों ने पुलिस की देखरेख में मुलाकात की है।
नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन के एक विश्वसनीय कार्यकर्ता ने जानकारी देते हुए कहा है कि लगातार आग्रह और अनुरोध के बाद इस्लामी आंदोलन की उच्च परिषद के कुछ लोगों को शेख ज़कज़की के साथ मुलाकात और बातचीत की अनुमति मिली।
इस रिपोर्ट के अनुसार नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन की उच्च परिषद के लोगों ने 13 जनवरी बुधवार को अबुजा में शेख ज़कज़की से मुलाक़ात की।
उच्च परिषद के सदस्य प्रोफेसर ज़हीर यह्या ने कहा कि शेख ज़कज़की और उनकी पत्नी ज़ीनत इब्राहीम के साथ मुलाकात का समय बहुत सीमित था।
गौरतलब है कि नाइजीरिया की सेना ने 12 दिसंबर को ज़ारिया शहर के बक़ीयतुल्लाह इमामबाड़े पर हमला कर के सैकड़ों शिया मुसलमानों का नरसंहार किया और शियों के मशहूर नेता शेख ज़कज़की को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया था। इस हमले में शहीद होने वाले लोगों की संख्या के बारे में सटीक सूचना अभी तक प्राप्त नहीं हुई, कहा जाता है कि एक हजार से अधिक लोग जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं शहीद और लापता हुए हैं।