AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : एरिब.आई आर
गुरुवार

24 दिसंबर 2015

7:40:30 pm
726745

नाइजीरियाई सेना द्वारा शियों पर हमले की निंदा जारी।

नाइजीरिया में शिया मुसलमानों पर सेना के हमले की निंदा का क्रम जारी है और मानवाधिकार संस्था ह्यूमन राइट्स वॅाच ने भी नाइजीरिया सेना के पाश्विक हमलों की कड़ी आलोचना की है।

नाइजीरिया में शिया मुसलमानों पर सेना के हमले की निंदा का क्रम जारी है और मानवाधिकार संस्था ह्यूमन राइट्स वॅाच ने भी नाइजीरिया सेना के पाश्विक हमलों की कड़ी आलोचना की है।
संस्था ने नाइजीरियाई सेना के एक कमांडर की हत्या करने के आरोप में तीन दिन तक शिया मुसलमानों पर किए गए सेना के हमलों पर प्रतिक्रिया जताते हुए सेना के दावे को संदिग्ध बताया है। ह्यूमन राइट्स वॅाच के अफ़्रीक़ी मामलों के प्रभारी डेनियल बकला ने कहा कि कुछ आक्रोशित युवाओं द्वारा एक सड़क को बंद करने के प्रयास से सैकड़ों लोगों के जनसंहार का औचित्य नहीं दर्शाया जा सकता।
उन्होंने कहा कि ये हमले नाइजीरियाई सेना की अत्याचारपूर्ण कार्यवाही के सूचक हैं जिसके अंतर्गत अल्प संख्य शिया समुदाय के लोगों का सोचे-समझे ढंग से जनसंहार किया गया। इस संस्था ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि नाइजीरिया की सेना ने शिया मुसलमानों के जनसंहार में निहत्थे बच्चों पर भी फ़ायरिंग की और उन्हें गोलियों से भून दिया।

.....302