AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : एरिब.आई आर
गुरुवार

24 दिसंबर 2015

6:59:37 pm
726734

ईदे मिलादुन्नबी के साथ एकता सप्ताह आरंभ।

आज 12 रबीउल अव्वल से ईरान में एकता सप्ताह मनाया जा रहा है। एक कथन के अनुसार पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहो अलैहे वआलेही वसल्लम का शुभ जन्म दिन आज के दिन है इसी उपलक्ष्य में ईरान में एकता सप्ताह मनाया जा रहा है।

ईरान में आज से एकता सप्ताह का शुभारंभ हो गया है।
आज 12 रबीउल अव्वल से ईरान में एकता सप्ताह मनाया जा रहा है। एक कथन के अनुसार पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहो अलैहे वआलेही वसल्लम का शुभ जन्म दिन आज के दिन है इसी उपलक्ष्य में ईरान में एकता सप्ताह मनाया जा रहा है।
सुन्नी मुसलमान 12 रबीउल अव्वल को और शिया मुसलमान 17 रबीउल अव्वल को पैग़म्बरे इस्लाम (स) का शुभ जन्मदिन मनाते हैं। ईरान में इस्लाम क्रांति के संस्थापक स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी ने देश में इस्लामी क्रांति की सफलता के साथ ही 12 रबीउल अव्वल से एकता सप्ताह मनाने की घोषणा की थी।
दूसरी ओर भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी एकता सप्ताह के अवसर पर विभन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
भारत के वरिष्ठ शिया धर्मगुरू और इमामे जुमा लखनऊ मौलाना कल्बे जवाद नक़वी ने तमाम आलम-ए-इस्लाम को एकता सप्ताह और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के शुभ अवसर पर मुबारकबाद पेश की।
मौलाना कल्बे जवाद ने एकता सप्ताह के मौक़े पर एक बयान जारी कर कहा कि मुसलमानो को आपस में एकता की मिसाल पेश करनी चाहिए और सीरत-ए-पैग़म्बरे इस्लाम (स•अ) के मूल उद्देश्य को सभी धर्मों तक पहुँचाना चाहिए।
प्रतिवर्ष इसी तारीख़ में ईरान में एकता सप्ताह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के आयोजन किये जाने हैं जिनमे शिया और सुन्नी मुसलमान मिलकर भाग लेते हैं।
इस सुखद अवसर पर हम आप सबकी सेवा में हार्दिक बधाई प्रस्तुत करते हैं।

.....302