AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : एरिब.आई आर
गुरुवार

13 अगस्त 2015

3:23:06 pm
705695

बहरैन में महिलाओं से प्रदर्शनों में अधिक संख्या में भाग लेने की अपील।

बहरैन के 14 फरवरी गठबंधन की महिला शाखा ने महिलाओं से शुक्रवार को होने वाले प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आहृवान किया है।

बहरैन के 14 फरवरी गठबंधन की महिला शाखा ने महिलाओं से शुक्रवार को होने वाले प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आहृवान किया है।
मनामा पोस्ट वेबसाइट के अनुसार 14 फरवरी गठबंधन की महिला शाखा ने बहरैन में जारी आन्दोलन में महिलाओं की भूमिका की सराहना की।  महिला शाखा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि महिलाओं से आहृवान किया जाता है कि वे शुक्रवार 14 अगस्त को किये जाने वाले प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।  इस बयान के अनुसार महिलाओं ने अब तक बहरैन में किये जाने वाले अत्याचार विरोधी प्रदर्शनों में बढ-चढ़कर भाग लिया है।
ज्ञात रहे कि बहरैन के 14 फ़रवरी गठबंधन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनता से प्रदर्शनों में अधिक से अधिक भाग लेने का आहृवान किया है।