AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : एरिब.आई आर
शुक्रवार

3 जुलाई 2015

8:22:43 pm
698795

चीन ने कहा हिंद महासागर भारत का बैकयार्ड नहीं।

चीन ने हिंद महासागर में अपनी सामरिक उपस्थिति पर भारत की चिंता को ख़ारिज कर दिया है। चीन ने कहा है कि यदि भारत हिंद महासागर को अपना बैकयार्ड समझता है तो इस धारण से समस्या उत्पन्न हो सकती है।

चीन ने हिंद महासागर में अपनी सामरिक उपस्थिति पर भारत की चिंता को ख़ारिज कर दिया है। चीन ने कहा है कि यदि भारत हिंद महासागर को अपना बैकयार्ड समझता है तो इस धारण से समस्या उत्पन्न हो सकती है।
चीन के राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के सामरिक संस्थान के ऐसोसिएट प्रोफेसर और सीनियर कैप्टन झाओ यी ने भारतीय पत्रकारों और चीन की यात्रा पर गए भारतीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान कहा कि सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता लाने में चीन भारत की विशेष भूमिका को स्वीकार करता है लेकिन एक खुले समुद्र और समुद्र के अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों के लिए आंगन शब्द का इस्तेमाल करना बहुत अधिक उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि भारत यह मानता है कि हिंद महासागर उसका आंगन है तो कैसे अमेरिका, रूस और आस्ट्रेलिया की नौसेनाएं हिंद महासागर में मुक्त आवाजाही करती हैं?
हिंद महासागर में चीन की नौसैन्य गतिविधियों का ब्यौरा देते हुए चीनी नेवी एकेडमिक इंस्टीट्यूट की शोधकर्ता झांग वेई ने कहा कि 1985 से चीनी नौसैन्य पोतों ने हिंद महासागर क्षेत्र में कई देशों का दौरा किया है जिनमें भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि और अधिक चीनी पोत हिंद महासागर को पार कर रहे हैं क्योंकि यह चीन के लिए कारोबार के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण रास्ता बन गया है।
दूसरी ओर हिंद महासागर में चीनी पनडुब्बियों की तैनाती पर भारत की चिंताओं को ख़ारिज करते हुए चीन के एक शीर्ष नौसेना अधिकारी ने कहा कि ये पोत दस्युरोधी अभियानों का हिस्सा हैं। शंघाई नेवल गैरीसन के चीफ ऑफ स्टाफ वेई शियानदोंग ने कहा अन्य बेड़ों के साथ साथ पनडुब्बियां भी दस्युरोधी अभियानों में भाग ले रही हैं। भारतीय पत्रकारों से वेई ने कहा कि ऐसे अभियानों में अलग अलग पोतों की अलग अलग भूमिका होती है और भविष्य में चीन तथा भारत की नौसेनाएं सहयोग एवं यात्रा को विस्तार देंगी। उन्होंने कहा कि चिंता वाली कोई बात नहीं होना चाहिए क्यांकि चीन की रक्षा नीति की प्रकृति रक्षात्मक है।