AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : एरिब.आई आर
शुक्रवार

3 जुलाई 2015

8:15:21 pm
698794

भारत, चीन और फ़िलिपींस में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भारत और चीन के कुछ क्षेत्रों में भूकंप के ज़ोरदार झटके महसूस किए गए।

भारत और चीन के कुछ क्षेत्रों में भूकंप के ज़ोरदार झटके महसूस किए गए।
दक्षिणी चीन के शिजियांग में शुक्रवार की सुबह स्थानीय समय के अनुसार नौ बजकर सात मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6 दशमलव 5 थी। भूकंप में कम से कम चार लोगों के मारे जाने और 48 के घायल होने की खबर है। दूसरी ओर भारत के अंडमान द्वीप समूह में भी भूकंप के हल्के झटके लगे। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4 दशमलव 2 थी।  फिलीपींस में भी दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर 6 डिग्री की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। चीन में अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर (सीईएनसी) ने बताया कि भूकंप शिनजियांग के होतान में आया। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि भूकंप से चार व्यक्तियों की जान चली गई और 48 अन्य घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने भूकंप के लिए दूसरे स्तर की आपात प्रतिक्रिया जारी की।