AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : एरिब.आई आर
गुरुवार

2 जुलाई 2015

12:34:26 pm
698543

रूस: परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमरीका और ईरान के बीच युद्ध नहीं चाहते हैं।

अमरीका के एक पूर्व परमाणु वार्ताकार का कहना है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन परमाणु कार्यक्रम को लेकर वाशिंगट और तेहरान के बीच युद्ध नहीं चाहते हैं।

अमरीका के एक पूर्व परमाणु वार्ताकार का कहना है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन परमाणु कार्यक्रम को लेकर वाशिंगट और तेहरान के बीच युद्ध नहीं चाहते हैं।
बुधवार को गेरी सैमोरे का कहना था कि रूसियों को यह पसंद नहीं है कि अमरीका दुनिया में जिस देश पर चाहे हमला कर दे। अमरीकी कूटनयिक का कहना था कि यूक्रेन संकट के बारे में मतभेदों के बावजूद, ईरान और विश्व की 6 शक्तियों के बीच संभावित परमाणु समझौते से अमरीका और रूस के संयुक्त हित जुड़े हुए हैं। सैमोरे 2013 तक परमाणु वार्ताकार थे। उन्होंने विगत में सैन्य कार्यवाही समेत बराक ओबामा द्वारा समस्त विकल्प मेज़ पर होने के बयान के संदर्भ में यह टिप्पणी की।       
उल्लेखनीय है कि विश्व की 6 शक्तियां और ईरान, जारी परमाणु वार्ता को 7 जुलाई तक आगे बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं। मंगलवार को अमरीकी राष्ट्रपति ने परमाणु समझौते तक पहुंचने की आशा व्यक्त की थी।
इस बीच, रूस के विदेश मंत्री सेरगई लारोफ़ ने भी इसी प्रकार के दृष्टिकोण का इज़हार करते हुए कहा है कि अंतिम परमाणु समझौते की प्रबल संभावना है।