AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : एरिब.आई आर
गुरुवार

2 जुलाई 2015

11:57:36 am
698524

ईरान ने इंडोनेशिया विमान दुर्घटना पर संवेदना प्रकट की।

ईरान ने इंडोनेशिया में विमान दुर्घटना पर इस देश व राष्ट्र के प्रति संवेदना प्रकट की है।

ईरान ने इंडोनेशिया में विमान दुर्घटना पर इस देश व राष्ट्र के प्रति संवेदना प्रकट की है।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मर्ज़िया अफ़्ख़म ने इंडोनेशिया में विमान सी-130 के दुर्घटना ग्रस्त होने पर बुधवार को खेद प्रकट करते हुए इंडोनेशियाई राष्ट्र व सरकार को ईरानी राष्ट्र व सरकार की ओर से संवेदना प्रकट की। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने इस विमान दुर्घटना में मरने वालों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों के लिए सब्र की कामना की।
ज्ञात रहे कि इंडोनेशिया की वायु सेना का एक परिवहन विमान मंगलवार को हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद मदन शहर के एक आवासीय इलाक़े में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे इसमें सवार 122 लोग मारे गए। इस दुर्घटना में कुल 142 लोग हताहत हुए हैं।