AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : एरिब.आई आर
रविवार

17 मई 2015

12:40:50 pm
690451

अफ़ग़ान व्यापारियों को यूएई से निकाला जा रहा है

अफ़ग़ानिस्तान के विदेशमंत्री ने कहा है कि संयुक्त अरब इमारात से अचानक अफ़ग़ान व्यापारियों के निष्कासन को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

अफ़ग़ानिस्तान के विदेशमंत्री ने कहा है कि संयुक्त अरब इमारात से अचानक अफ़ग़ान व्यापारियों के निष्कासन को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
अफ़ग़ानिस्तान के विदेशमंत्री सलाहुद्दीन रब्बानी ने एक बयान में कहा कि संयुक्त अरब इमारात से अफ़ग़ान व्यापारियों को निकाले जाने के विषय की समीक्षा कर रहे हैं और काबुल में संयुक्त अरब इमारात के कार्यकारी राजदूत को विदेशमंत्रालय में तलब किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गयी है और काबुल में संयुक्त अरब इमारात के राजदूत भी अपने देश वापस जाकर अफ़ग़ान व्यापारियों के निकाले जाने पर देश के अधिकारियों से वार्ता और अफ़ग़ान अधिकारियों की आपत्ति से अवगत करेंगे। अफ़ग़ानिस्तान के विदेशमंत्री ने कहा कि काबुल में संयुक्त अरब इमारात के कार्यकारी राजदूत ने इस बात का विश्वास दिलाया है कि अफ़ग़ान व्यापारियों के निष्कासन का मामला कदापि राजनीति से प्रेरित नहीं है।
ज्ञात रहे कि पिछले सप्ताह काबुल में अफ़ग़ान जनता ने विरोध प्रदर्शन करके घोषणा की थी कि संयुक्त अरब इमारात से अफ़ग़ान व्यापारियों को शीया समुदाय से संबंध होने और यमन पर सऊदी अरब के हमले के विरोध में ईरान की नीति का समर्थन करने के कारण निकाला जा रहा है।