AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : एरिब.आई आर
शुक्रवार

1 मई 2015

7:05:54 pm
687710

१२ बहरैनी नागरिकों की नागरिकता समाप्त

बहरैन की तानाशाही सरकार के अधीन काम करने वाली अदालत ने इस देश के १२ नागरिकों की नागरिकता समाप्त कर दी है।

बहरैन की तानाशाही सरकार के अधीन काम करने वाली अदालत ने इस देश के १२ नागरिकों की नागरिकता समाप्त कर दी है।
समाचार एजेन्सी इस्ना की रिपोर्ट के अनुसार बहरैनी अदालत ने जिन १२ नागरिकों की नागरिकता समाप्त की है उन पर इस देश की अशांतियों के दौरान एक पाकिस्तानी मज़दूर की हत्या का आरोप था।
पिछले मंगलवार को भी बहरैन की अदालत ने राजनीतिक कारणों से तीन बहरैनी नागरिकों की नागरिकता समाप्त करने की घोषणा की थी।
अब तक बहरैन में १३८ नागरिकों की नागरिकता समाप्त की जा चुकी है जिनमें से कुछ राजनेता, राजनीतिक कार्यकर्ता और बहरैन में हो रहे मानवाधिकारों के हनन के विरोधी हैं। जो लोग बहरैन में आज़ादी और क़ानूनी अधिकारों की बात करते हैं इस देश की तानाशाही सरकार उनकी आवाज़ को दबाने के लिए इस देश के नागरिकों की नागरिकता को समाप्त करने के विषय को दबाव के हथकंडे के रूप में प्रयोग कर रही है।
बहरैन से प्राप्त एक अन्य समाचार के अनुसार इस देश के लोगों ने बहरैनी सरकार की दमनकारी कार्यवाहियों व नीतियों के विरुद्ध देश के विभिन्न भागों में प्रदर्शन किया और कुछ कार्यकर्ताओं के विरुद्ध इस देश की तानाशाही सरकार के अधीन काम करने वाली अदालत के निर्णय की भर्त्सना की।
ज्ञात रहे कि बहरैन की जनता वर्ष २०११ से तानाशाही सरकार के स्थान पर लोकतांत्रिक सरकार के गठन की मांग कर रही है पर इस देश की तानाशाही सरकार जनता की वैध मांगों पर ध्यान देने के बजाये उसका दमन कर रही है जबकि बहरैनी जनता ने बारम्बार बल देकर कहा है कि उद्देश्यों की प्राप्ति तक उसका शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रहेगा।