AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : एरिब.आई आर
शुक्रवार

1 मई 2015

6:58:44 pm
687707

यूक्रेन ने रूस पर एनपीटी के उल्लंघन का आरोप लगाया

यूक्रेन के विदेशमंत्री ने रूस पर परमाणु हथियार अप्रसार संधि एनपीटी के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

यूक्रेन के विदेशमंत्री ने रूस पर परमाणु हथियार अप्रसार संधि एनपीटी के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
प्राप्त समाचारों के अनुसार यूक्रेन के विदेशमंत्री पावेल केलीमकेन ने न्यूयार्क में एनपीटी की पुनर्समीक्षा कांफ्रेन्स में कहा कि रूस क्रीमिया के क्षेत्र में परणामु तैनात कर सकता है।
उन्होंने कहा कि क्रीमिया की विशेष स्ट्रैटेजिक स्थिति के कारण कीएफ इस क्षेत्र में रूस द्वारा परमाणु हथियारों को तैनात किये जाने को कठिन नहीं समझ रहा है।
उन्होंने कहा कि रूस ने यूक्रेन के पूर्व में स्थित दोन्तेस्क और लोहान्सक प्रांतों के परमाणु संयंत्रों पर अतिग्रहण कर लिया जिससे यूक्रेन बहुत चिंतित है।
रूसी अधिकारियों ने अभी हाल ही में क्रीमिया में परमाणु हथियारों के तैनात किये जाने की संभावना का समर्थन किया है।