AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : एरिब.आई आर
मंगलवार

28 अप्रैल 2015

6:05:59 pm
687056

यमन पर हमले तत्काल रोके जाएं

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा है कि सऊदी अरब की ओर से यमन पर किये जा रहे हमले तत्काल रोके जाएं।

ईरान ने यमन पर किये जाने वाले हमलों को तत्काल रुकवाने की मांग की है।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा है कि सऊदी अरब की ओर से यमन पर किये जा रहे हमले तत्काल रोके जाएं। मरज़िया अफ़ख़म ने आशा व्यक्त की है कि यमन के मामलों में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत, यमन की जनता के विरुद्ध किये जाने वाले हमलों को रूकवाने में महत्वूपर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने मंगलवार को तेहरान में कहा कि यमन की स्थिति को जटिल होने से रोकना, यमन संकट के समाधान में एक महत्वपूर्ण क़दम है।
ईरान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मरज़िया अफ़ख़म ने यमन के मामलों में संयुक्त राष्ट्रसंघ के नए विशेष दूत का कार्य आरंभ होने के संदर्भ में कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, आशा करता है कि हमले रुकवाने में इस्माईल शैख़ वलद अहमद, महत्वपूर्ण क़दम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि यमन के राजनैतिक गुटों के बीच वार्ता आरंभ कराने के लिए भी वे प्रयास करेंगे।
मरज़िया अफ़ख़म ने इस ओर संकेत करते हुए कि यमन के विरुद्ध सैन्य आक्रमण, एक बहुत बड़ी ग़लती थी, कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान का मानना है कि यमन संकट का समाधान वार्ता के माध्यम से ही संभव है और इस देश में व्यापक सरकार के गठन के उद्देश्य से यमनी गुटों के बीच वार्ता होनी चाहिए।