AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : एरिब.आई आर
मंगलवार

28 अप्रैल 2015

6:00:03 pm
687054

अफ़ग़ानिस्तान में भूस्खलन में 52 हताहत

ताजीकिस्तान से मिलने वाले अफ़ग़ानिस्तान के सीमावर्ती प्रांत बदख़शां में भूस्खलन में कम से कम 52 लोग मारे गए हैं।

ताजीकिस्तान से मिलने वाले अफ़ग़ानिस्तान के सीमावर्ती प्रांत बदख़शां में भूस्खलन में कम से कम 52 लोग मारे गए हैं।
बदख़शां प्रांत के गवर्नर के सलाहकार गुल मुहम्मद बीदार ने बताया है कि बदख़शां प्रांत के ख़ाहान नगर के जीरूबाला में मंगलवार को होने वाले भूस्खलन में 52 लोग मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में 25 महिलाएं और 22 बच्चे सम्मिलित हैं। अफ़ग़ानिस्तान के ख़ाहान नगर की जनसंख्या 25 हज़ार है।
ज्ञात रहे कि बदख़शां प्रांत में हालिया वर्षों के दौरान कई बार भूस्खलन हुआ है।