AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : abna
रविवार

5 अप्रैल 2015

7:05:53 pm
681437

बहरैन में आले खलीफा की हिंसक कार्यवाहियां जारी।

अहलेबैत अ समाचार एजेंसी अबनाः प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार ऑले खलीफा के नौकरों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए फिर से हिंसक कार्यवाहियां की है। सूचना के अनुसार बहरैन के लोगों ने शनिवार के दिन विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन करके राजनीतिक कैदियों की रिहाई की मांग की थी। बहरैन के शहर मोहरिक, अलमुसल्ला, मआमीर, करबाबाद और सित्रह द्वीप में जनता ने प्रदर्शन किए जिन पर आले खलीफा के किराये के नौकरों ने आंसू गैस के गोले दागे और प्लास्टिक की गोलियाँ चलाईं। बहरैनी जनता ने प्रदर्शनों में राजनीतिक कैदियों से एकजुटता जताई। बहरैनी प्रदर्शनकारियों ने यमन में आले सऊद के हमलों की निंदा की। गौरतलब है कि बहरैनी जनता, शांतिपूर्ण प्रदर्शन करके अपने देश में सुधार और लोकतंत्र की मांग कर रही है। बहरैन के लोग, अपने देश में राजनीतिक सुधारों, लोकतंत्र के स्थापना और ऑले खलीफा सरकार के पतन के इच्छुक हैं जो बहुमत के खिलाफ भेदभाव से पेश आता है।

अहलेबैत अ समाचार एजेंसी अबनाः प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार ऑले खलीफा के नौकरों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए फिर से हिंसक कार्यवाहियां की है। सूचना के अनुसार बहरैन के लोगों ने शनिवार के दिन विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन करके राजनीतिक कैदियों की रिहाई की मांग की थी। बहरैन के शहर मोहरिक, अलमुसल्ला,मआमीर,करबाबाद और सित्रह द्वीप में जनता ने प्रदर्शन किए जिन पर आले खलीफा के किराये के नौकरों ने आंसू गैस के गोले दागे और प्लास्टिक की गोलियाँ चलाईं। बहरैनी जनता ने प्रदर्शनों में राजनीतिक कैदियों से एकजुटता जताई। बहरैनी प्रदर्शनकारियों ने यमन में आले सऊद के हमलों की निंदा की।

गौरतलब है कि बहरैनी जनता,शांतिपूर्ण प्रदर्शन करके अपने देश में सुधार और लोकतंत्र की मांग कर रही है। बहरैन के लोग,अपने देश में राजनीतिक सुधारों,लोकतंत्र के स्थापना और ऑले खलीफा सरकार के पतन के इच्छुक हैं जो बहुमत के खिलाफ भेदभाव से पेश आता है।