AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : एरिब.आई आर
मंगलवार

10 फ़रवरी 2015

7:21:01 am
670254

रूस और मिस्र व्यापारिक लेनदेन से डॉलर को हटाऐंगे।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी मिस्र की दो दिवसीय यात्रा शुरू होने से ठीक पहले कहा है कि रूस और मिस्र द्विपक्षीय व्यापारिक लेनदेन अमरीकी डॉलर के बजाए अपनी राष्ट्रीय मुद्रा में करेंगे।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी मिस्र की दो दिवसीय यात्रा शुरू होने से ठीक पहले कहा है कि रूस और मिस्र द्विपक्षीय व्यापारिक लेनदेन अमरीकी डॉलर के बजाए अपनी राष्ट्रीय मुद्रा में करेंगे।
सोमवार से शुरू हो रही यात्रा से पहले मिस्र के अल-अहराम समाचार पत्र को साक्षात्कार देते हुए पुतिन ने कहा कि डॉलर को व्यापारिक लेनदेन से हटाने के विषय पर उनके और मिस्र के अधिकारियों के बीच विचार विमर्श किया जाएगा।
पुतिन की मिस्र की यात्रा को यूक्रेन संकट को लेकर अमरीका और पश्चिम द्वारा मास्को को अलग थलग किए जाने के प्रयासों की विफलता माना जा रहा है। पुतिन का कहना था कि रूस अपने द्विपक्षीय व्यापारिक लेनेदेन में डॉलर को हटाकर विश्व बाज़ार में अमरीका के एकाधिकार को समाप्त करना चाहता है।