AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : wilayat.in
गुरुवार

18 दिसंबर 2014

9:49:06 am
659106

विश्लेषक

अमेरिका और रूस की सर्द जंग वास्तविक जंग में बदल सकती है।

एक अमेरिकी विशेषज्ञ ने कहा है कि अमेरिका और रूस के बीच चल रही शीत जंग वास्तविक जंग में तब्दील हो सकती है।

एक अमेरिकी विशेषज्ञ ने कहा है कि अमेरिका और रूस के बीच चल रही शीत जंग वास्तविक जंग में तब्दील हो सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार एक पूर्व अमेरिकी वरिष्ठ विदेश नीति विश्लेषक “जेम्स जेटरस” ने कहा है कि अमेरिका द्वारा रूस पर ज़्यादा पाबंदी लगाने से दोनों देशों के बीच चल रही शीत जंग वास्तविक जंग का रूप धारण कर सकती है।
उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रपति ओबामा रूस पर और अधिक प्रतिबंध लगाने और यूक्रेन सरकार को सैन्य सहायता प्रदान करने के नए कानून पर हस्ताक्षर करेंगे तो यह यूक्रेन संकट के किसी भी संभावित समाधान के लिए एक गलत कार्यवाही होगी।
उन्होंने कहा कि इस बिल का मक़सद रूस के निवेशकों, तेल कंपनियों और हथियार बनाने वाली कंपनियों पर प्रतिबंध लगाकर मास्को पर अधिक दबाव डालने के लिए मार्ग प्रशस्त करना है। उन्होंने यूक्रेन संकट पर मास्को के खिलाफ वाशिंगटन के उपायों के बारे में चेतावनी देते हुए कहा कि रूस और अमेरिका के बीच चल रही शीत जंग तेजी से वास्तविक जंग में बदल सकता है।
उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव के पीछे यह सोच है कि रूस पर और अधिक दबाव डाला जाए ताकि उसका खामियाजा यूक्रेन को भुगतना पड़े जिससे रूस की संरचना कमजोर हो जाएगी।