AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : wilayat.in
मंगलवार

16 दिसंबर 2014

6:16:49 pm
658764

अमेरिकी पत्रकार:

अमेरिका यूक्रेन संकट के माध्यम से रूस के खिलाफ़ जंग छेड़ने की कोशिश कर रहा है।

अमेरिका के एक प्रमुख पत्रकार के अनुसार वाशिंगटन यूक्रेन संकट के माध्यम से रूस के खिलाफ़ वैश्विक जंग छेड़ने की नापाक कोशिश कर रहा है।

अमेरिका के एक प्रमुख पत्रकार के अनुसार वाशिंगटन यूक्रेन संकट के माध्यम से रूस के खिलाफ़ वैश्विक जंग छेड़ने की नापाक कोशिश कर रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार ग्लोबल रिसर्च की ओर से अमेरिकी अनुसंधान पत्रकार इरक ज़ेबूस के प्रकाशित लेख में उन्होंने लिखा है कि वाशिंगटन का मुख्य उद्देश्य क्रेमलिन के खिलाफ तीसरे विश्व युद्ध के रास्ते को प्रशस्त करना है। और इस उद्देश्य से वाशिंगटन यूक्रेन की ज़मीन का उपयोग कर रहा है।
उन्होंने रूस के एक वरिष्ठ विधान के उस बयान की ओर जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका यूक्रेन को रूस विरोधी गतिविधियों के आधार के रूप में इस्तेमाल कर रहा है, इशारा करते हुए इरक ने लिखा है कि क्रेमलिन वाशिंगटन के हर ग़ैरकानूनी कदम का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।
उसने अमेरिकी जनता से अपील की है कि वह अमेरिकी प्रशासन से यह सवाल करे कि उन्होंने क्यों यूक्रेन को हथियार उपलब्ध कराने के पक्ष में वोट दिए। गौरतलब है कि रूस व अमेरिका तनाव कल उस समय चरम पर पहुंच गया जब अमेरिकी कांग्रेस ने रूस के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने के नए बिल को मंजूरी दी।