AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ईरान रेडियो
शुक्रवार

14 नवंबर 2014

6:58:03 am
651295

बान की मून ने रोहिंग्या मुसलमानों के साथ भेदभाव समाप्त किये जाने की अपील की।

संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव ने यह मांग म्यंमार की सरकार से की है। बान की मून ने बुधवार को म्यंमार की राजधानी में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि म्यंमार सरकार को इस देश रोहिंग्या मुसलमानों का सम्मान करना चाहिए।

अबनाः बान की मून ने कहा है कि रोहिंग्या मुसलमानों के साथ भेदभाव समाप्त किया जाए। संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव ने यह मांग म्यंमार की सरकार से की है। बान की मून ने बुधवार को म्यंमार की राजधानी में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि म्यंमार सरकार को इस देश रोहिंग्या मुसलमानों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोहिग्या मुसलमानों को भेदभाव से बचाने की आवश्यकता है। संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव बान की मून आसियान की शिखर बैठक में भाग लेने के उद्देश्य से म्यंमार गए थे।
मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि म्यंमार के मुसलमानों पर अतिवादी बौद्ध आक्रमण करते रहते हैं जिसपर सरकार कोई एकश्न नहीं लेती। अतिवादी बौद्ध लोगों के आतंक के भय से 10000 से अधिक रोहिग्या मुसलमान, राख़ीन प्रांत से पलायन करने पर विवश हुए हैं। म्यंमार की सरकार रोहिग्या मुसलमानों को अपना नागरिक स्वीकार नहीं करती। यही कारण है कि अतिवादी बौद्ध लोगों के आक्रमण में वह रोहिग्या मुसलमानों का साथ नहीं देती बल्कि उसने उन्हें उनके हाल पर छोड़ रखा है।