AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ईरान रेडियो
रविवार

7 सितंबर 2014

7:13:24 pm
636198

नवाज़ शरीफ़ ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत, पाकिस्तान नियंत्रित कश्मीर और इस देश के उत्तरी क्षेत्रों में होने वाली भीषण वर्षा और बाढ़ के कारण मृतकों की संख्या 170 को पार कर गई है।

अबनाः पाकिस्तान के पंजाब प्रांत, पाकिस्तान नियंत्रित कश्मीर और इस देश के उत्तरी क्षेत्रों में होने वाली भीषण वर्षा और बाढ़ के कारण मृतकों की संख्या 170 को पार कर गई है।
पिछले 4 दिनों से जारी इस वर्षा में 200 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। पाकिस्तान के सरकारी टेलिविज़न के अनुसार प्रधानमंत्री ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। नवाज़ शरीफ़ ने सियालकोट में बाढ़ से होने वाली क्षति का हवाई निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वर्षा ने पिछले 20 वर्षों का रेकार्ड तोड़ दिया।
पत्रकारों से बात करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्षा ने हालिया 20 वर्षों का रेकार्ड तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि सरकार के पास सीमित संसाधन हैं। नवाज़ शरीफ़ ने कहा कि यदि अधिक संसाधन हों तो नई योजनाएं बन सकती हैं ताकि क्षति से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि धरना देने वाले लोग बाढ़ प्रभावितों की सहायता करें। शरीफ़ ने कहा कि हमने देश को प्रगति के मार्ग पर पुनः बढ़ा दिया है। नवाज़ शरीफ़ ने कहा कि चीन के राष्ट्रपति की यात्रा, पाकिस्तान की प्रगति के लिए बहुत महत्वपूर्ण थी जो प्रदर्शनों के कारण रद्द हो गई।
दूसरी ओर पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने बाढ़ से उत्पन्न होने वाली स्थिति से निबटने के लिए पंजाब में आपातकाल लागू कर दिया है। रेडियो पाकिस्तान के अनुसार शहबाज़ शरीफ़ ने पंजाब सरकार से बाढ़ पीड़ितो की अधिक से अधिक सहायता करने का आदेश दिया है। पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता के अनुसार वर्षा के कारण देश के कई क्षेत्रों को नुक़सान पहुंचा है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहतकार्य जारी है। 5 हेलिकाप्टर और 105 नौकाओं के माध्यम से लोगों तक राहत पहुंचाई जा रही है।
ज्ञात रहे कि इससे पहले पाकिस्तान के मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों के भीतर इस देश के मैदानी क्षेत्रों में भी बाढ़ की चेतावनी जारी की है।