AhlolBayt News Agency (ABNA)

source :
शनिवार

12 जुलाई 2014

12:05:36 pm
623367

आतंकी हमले में 8 अफ़ग़ानियों की मौत।

अफ़ग़ानिस्तान में आठ आम नागरिक सड़क के किनारे लगाए गए बम के फटने से मारे गए हैं।

अफ़ग़ानिस्तान में आठ आम नागरिक सड़क के किनारे लगाए गए बम के फटने से मारे गए हैं।
हमारी पश्तो सेवा के अनुसार यह विस्फोट शनिवार को कंधार प्रांत के पंजवाई क्षेत्र में हुआ जिसमें पांच महिलाओं सहित आठ आम नागरिक मारे गए और दो बच्चे घायल हो गए। अभी तक किसी भी गुट ने इस विस्फोट की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।
इस बीच अफ़ग़ानिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों ने शनिवार को बताया है कि देश के उत्तरी भाग में होने वाले एक विस्फोट में दो व्यक्ति मारे गए हैं। नंगरहार प्रांत के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जलालाबाद नगर में सड़क के किनारे लगाए गए एक बम के विस्फोट में दो नागरिक मारे गए और एक अन्य घायल हो गया।