AhlolBayt News Agency (ABNA)

source :
शुक्रवार

11 जुलाई 2014

6:02:02 pm
623208

अफ़ग़ानिस्तान के हालात संवेदनशील हैं।

अमेरिका के विदेशमंत्री ने अफगानिस्तान में चुनाव से उत्पन्न हुए विवाद के जल्द से जल्द शांतिपूर्ण ढंग से समाधान की आशा जताई है।

अमेरिका के विदेशमंत्री ने अफगानिस्तान में चुनाव से उत्पन्न हुए विवाद के जल्द से जल्द शांतिपूर्ण ढंग से समाधान की आशा जताई है।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार जान केरी ने, जो अफगानिस्तान की यात्रा पर हैं, अफगानिस्तान के वर्तमान समय को बहुत संवेदनशील और महत्वपूर्ण बताया। साथ ही उन्होंने अफगानिस्तान में चुनाव से उत्पन्न हुए विवाद के जल्द से जल्द समाधान की आशा जताई है।
जान केरी शुक्रवार की सुबह को अफगान अधिकारियों से भेंटवार्ता के उद्देश्य से काबुल पहुंचे। जान केरी की यात्रा के दौरान अफगानिस्तान में चुनाव से उत्पन्न हुए विवाद की समीक्षा की गयी। जान केरी ने इससे पूर्व चुनावी विवाद के कारण जातिय लड़ाई की संभावना के बारे में चेतावनी दी थी।