AhlolBayt News Agency (ABNA)

source :
गुरुवार

3 जुलाई 2014

5:17:37 pm
621178

चीन में रोज़ा रखने पर प्रतिबंध

चीन की सरकार ने इस देश के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र सिनक्यांग में पवित्र रमज़ान के महीने में सरकारी कर्मचारियों, छात्रों और शिक्षकों पर रोज़ा रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

चीन की सरकार ने इस देश के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र सिनक्यांग में पवित्र रमज़ान के महीने में सरकारी कर्मचारियों, छात्रों और शिक्षकों पर रोज़ा रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
चीन के रेडियो और टेलीविज़न के अनुसार कम्यूनिस्ट पार्टी के सदस्यों, शिक्षकों और छात्रों पर रोज़ा रखने पर प्रतिबंध लगाया गया है। पश्चिमी सिनक्यांग में मौसम विभाग ने भी अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार रमज़ान के दौरान समस्त कर्मचारियों को रोज़ा रखने की अनुमति नहीं है।
चीन के अधिकारियों की ओर से यह आदेश ऐसे समय में जारी किया गया है कि जब मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र सिनक्यांग में पिछले कुछ महीनों के दौरान हिंसक कार्यवाहिंया हुई हैं। एक सरकारी अस्पताल ने मुसलमान कर्मचारियों से लिखित रूप में रोज़ा न रखने का वचन लिया है। चीन के सरकारी समाचारपत्रों में रोज़े से होने वाले नुक़सान पर लेख प्रकाशित किये जा रहे हैं।
ज्ञात रहे कि चीन की सरकार विगत में भी रोज़ा रखने के बारे में प्रतिबंध लगाती रही है।