AhlolBayt News Agency (ABNA)

source :
सोमवार

19 मई 2014

5:15:28 pm
609822

बोको हराम के चंगुल से बहुत जल्द अपहृत लड़कियों के रिहा होने की सम्भावना।

द न्यूज़ीलैंड हेराल्ड के अनुसार चरमपंथी संगठन के सूत्रों ने बताया है कि 276 अपहृत छात्राओं में से बोको हराम आधे को छोड़ने की तैयारी कर रहा है। किंतु यह तभी संभव है, जब सरकार चरमपंथियों के साथी कैदियों को रिहा करेगी।

नाइजेरिया के चरमपंथी संगठन बोको हराम के चंगुल से बहुत जल्द अपहृत लड़कियां रिहा हो सकती हैं।
द न्यूज़ीलैंड हेराल्ड के अनुसार चरमपंथी संगठन के सूत्रों ने बताया है कि 276 अपहृत छात्राओं में से बोको हराम आधे को छोड़ने की तैयारी कर रहा है। किंतु यह तभी संभव है, जब सरकार चरमपंथियों के साथी कैदियों को रिहा करेगी।
सूत्रों का यह भी कहना है कि चरमपंथी संगठन नाइजीरिया सरकार के साथ वार्ता में शीर्ष कमांडरों की रिहाई की मांग से भी पीछे हट गया है। ज्ञात रहे कि बीते हफ्ते संगठन के प्रमुख अबुबक्र शेकाऊ ने वीडियो जारी कर नाइजीरिया सरकार से लड़कियों के बदले में अपने आतंकी साथियों की रिहाई की मांग की थी।