AhlolBayt News Agency (ABNA)

source :
शनिवार

17 मई 2014

7:25:24 pm
609333

बोको हराम ने कैमरून पर भी किया हमला।

आगस्टीन फ़ोन्का आवा प्रांत के गवर्नर ने इस हमले की पुष्टि की है किंतु इस संबंध में कोई ब्योरा नहीं दिया। वाज़ा नगर, नाइजीरिया और कैमरून की संयुक्त सीमा पर सामबीज़ा जंगल के निकट स्थित है और बोकोहराम का गढ़ समझा जाता है।

बोको हराम के कथित आतंकवादियों ने उत्तरी कैमरून में वाज़ा नगर के निकट चीनी मज़दूरों के एक कैम्प पर आक्रमण किया है।
आगस्टीन फ़ोन्का आवा प्रांत के गवर्नर ने इस हमले की पुष्टि की है किंतु इस संबंध में कोई ब्योरा नहीं दिया। वाज़ा नगर, नाइजीरिया और कैमरून की संयुक्त सीमा पर सामबीज़ा जंगल के निकट स्थित है और बोकोहराम का गढ़ समझा जाता है।
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ने चीनी अधिकारियों के हवाले से यह ख़बर दी है कि अज्ञात आक्रमणकारियों ने कैमरून में सड़क निर्माण करने वाले चीनी मज़दूरों के कैम्प पर हमला किया है। शुक्रवार की रात होने वाले इस हमले में एक व्यक्ति घायल हुआ है जबकि दस अन्य लापता हैं।
ज्ञात रहे कि पश्चिमी अफ़्रीक़ा के नेता शनिवार को पेरिस में आयोजित होने वाली एक बैठक में बोको हराम आतंकवादी गुट से मुक़ाबले हेतु आपसी सहयोग को मज़बूत बनाने के मार्गों की समीक्षा करेंगे।