AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शुक्रवार

3 मई 2024

6:36:35 am
1455848

नाइजर, अमेरिकी सेना के अड्डों पर पहुंचे रूसी सैनिक

अमेरिका और उसके सहयोगियों को बीते कुछ समय में कई अफ्रीकी देशों से सेना वापस बुलाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। नाइजर के अलावा अमेरिकी सैनिकों ने हाल ही में चाड भी छोड़ दिया है। इसी तरह, माली और बुर्किना फासो से फ्रांसीसी सेना को बाहर कर दिया गया है।

नाइजर में सैन्य तख्ता पलट के बाद इस देश से अमेरिकी सैनिकों की वापसी को लेकर अटकलों का दौर जारी है। नाइजर की सत्ता संभाल रहे सैन्य परिषद् ने अमेरिका को देश से निकल जाने का फरमान सुनाया है जबकि अमेरिका की ओर से भी इस देश अपने सैनिकों को वापस बुलाने की बात कही गई है।

पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर ने अमेरिका को बड़ा झटका देते हुए अपने एयरबेस में रूसी सेना के प्रवेश की इजाजत दी है। रूस के सैनिकों को जिस एयरबेस में प्रवेश दिया गया है, वह अमेरिकी सैनिकों के पास रहा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी सैन्यकर्मियों ने नाइजर में एक एयरबेस में प्रवेश कर लिया है।

यह कदम नाइजर के सैन्य परिषद् द्वारा अमेरिकी सेना को देश से बाहर निकालने के फैसले के बाद उठाया गया है। नाइजर के सैन्य शासन ने हाल ही में अमेरिका से कहा था कि वह अपने 1,000 सैन्यकर्मियों को वापस बुलाए। पिछले साल तख्तापलट तक विद्रोहियों के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई में नाइजर एक प्रमुख भागीदार बना हुआ था।

अमेरिकी अधिकारी ने बताया है कि रूसी सैन्यकर्मी अमेरिकी सैनिकों के साथ घुल-मिल नहीं रहे बल्कि एक अलग हैंगर का उपयोग कर रहे हैं। यह एयरबेस नाइजर की राजधानी निआमी में डियोरी हमानी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास है।

अमेरिका और उसके सहयोगियों को बीते कुछ समय में कई अफ्रीकी देशों से सेना वापस बुलाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। नाइजर के अलावा अमेरिकी सैनिकों ने हाल ही में चाड भी छोड़ दिया है। इसी तरह, माली और बुर्किना फासो से फ्रांसीसी सेना को बाहर कर दिया गया है।