AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
मंगलवार

30 अप्रैल 2024

7:14:10 am
1455190

सऊदी-इस्राईल रिश्तों पर लगेगी मुहर, अमेरिका ने कहा समझौते के क़रीब पहुंचे

प्रस्तावित समझौते के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से पर चर्चा करने के लिए उन्हें पिछले साल 10 अक्टूबर को सऊदी अरब और इस्राईल का दौरा करना था। हालाँकि, 7 अक्टूबर को हमास के इस्राईल पर हमले के कारण यह संभव नहीं हो सका।

सऊदी अरब और इस्राईल के रिश्तों को सार्वजनिक करने की मुहीम में लगे अमेरिका ने कहा है कि जल्द ही इस्राईल और सऊदी अरब के रिश्तों को सार्वजनिक किया जा सकता है। इस आशय की खबर देते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा कि वह सऊदी अरब के साथ रक्षा समझौते के बहुत करीब हैं, लेकिन यह समझौता तभी होगा जब रियाज़ - तल अवीव के साथ अपने रिश्ते सामान्य कर लेगा। ब्लिंकेन ने रियाज़ में विश्व आर्थिक मंच की बैठक में कहा, "मुझे लगता है कि हम उन समझौतों को पूरा करने के बहुत करीब हैं जिन पर सऊदी अरब और संयुक्त राज्य अमेरिका काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले महीने इस्राईल और सऊदी अरब के बीच संबंधों को सामान्य बनाने के लिए दोनों देशों ने कड़ी मेहनत की थी।

इस अवसर पर, ब्लिंकेन ने खुलासा किया कि फिलिस्तीनियों पर प्रस्तावित समझौते के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से पर चर्चा करने के लिए उन्हें पिछले साल 10 अक्टूबर को सऊदी अरब और इस्राईल का दौरा करना था। हालाँकि, 7 अक्टूबर को हमास के इस्राईल पर हमले के कारण यह संभव नहीं हो सका।

ब्लिंकेन ने कहा कि संबंधों को सामान्य बनाने के लिए ग़ज़्ज़ा में शांति और फिलिस्तीनी राष्ट्र की स्थापना के लिए एक विश्वसनीय मार्ग की आवश्यकता होगी।