AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शुक्रवार

26 अप्रैल 2024

4:55:15 am
1454155

क़ुरआने मजीद और नहजुल बलाग़ा, दुनिया की बेस्ट-सेलिंग किताबों में शामिल

बढ़ती टेक्नोलॉजी और इंटरनेट तथा सोशल नेटवर्क के जाल के बावजूद, किताबें अभी भी दुनिया भर में बहुत लोकप्रिय हैं। वैश्विक अनुसंधान केंद्रों के अनुसार क़ुरआने मजीद, नहजुल-बलागा, उसुले काफ़ी और असफ़ारे अरबा दुनियाभर और विशेष कर इस्लामी देशों में सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों में शामिल हैं।

विश्व पुस्तक दिवस पर यूनेस्को, पुस्तकों से संबंधित अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के सहयोग से, एक शहर को अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक राजधानी के रूप में चुनता है। 23 अप्रैल', सन 1995 को पहली बार 'पुस्तक दिवस' मनाया गया था। गुज़रते वक़्त के साथ यह हर देश में व्यापक होता गया। किताबों का हमारे जीवन में क्या महत्व है, इसके बारे में बताने के लिए 'विश्व पुस्तक दिवस' पर शहर के विभिन्न स्थानों पर सेमिनार आयोजित किये जाते हैं।

इस साल के विश्व पुस्तक दिवस पर यूनेस्को महानिदेशक ऑड्रे ओजोलाई ने घाना के अकरा शहर को 2024 में विश्व पुस्तक राजधानी का खिताब दिया। ऐसे शहर को चुनने का उद्देश्य सामान्य रूप से लोगों और विशेष रूप से युवाओं को पढ़ने के रोमांच और ख़ुशी तथा लेखकों और खोजकर्ताओं द्वारा सदियों से किये गए कार्यों और ज्ञान का सम्मान करने और संस्कृति का प्रसार करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

चयनित पुस्तक राजधानी हर साल देश के अंदर और बाहर विभिन्न आयु समूहों और लोगों में पढ़ाई को बढ़ावा देने और पढ़ने की मात्रा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, जिस देश में चयनित पुस्तक राजधानी मौजूद है वहां की सरकार के लिए ज़रूरी है कि वह उस वर्ष सांस्कृतिक गतिविधियों का कार्यक्रम तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हो।