AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
गुरुवार

25 अप्रैल 2024

5:44:06 am
1453929

अंतरिक्ष में परमाणु हथियारों की तैनाती, रूस का वीटो, अमेरिका ने बताया नीयत में खोट

पुतिन ने सार्वजनिक तौर पर कहा कि रूस के अंतरिक्ष में परमाणु हथियारों को तैनात करने की कोई योजना नहीं है। अगर ऐसा है तो रूस ने इस प्रस्ताव के खिलाफ वीटो क्यों किया।

अंतरिक्ष में परमाणु हथियारों की तैनाती को लेकर आरोप प्रत्यारोप के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में बाहरी अंतरिक्ष संधि के प्रस्ताव को रूस ने वीटो लगाकर रोक दिया जिससे अमेरिका नाराज हो गया है।

रूस पर आरोप लगाते हुए अमेरिका ने कहा है कि रूस सैटेलाइट ले जाने वाले परमाणु हथियार को विकसित कर रहा है और इसी वजह से उसने इस प्रस्ताव को वीटो किया। बाहरी अंतरिक्ष संधि के तहत अंतरिक्ष में खतरनाक हथियारों की तैनाती पर रोक लगाने की योजना है जिस में परमाणु हथियार भी शामिल हैं। लेकिन रूस ने इस प्रस्ताव को वीटो कर दिया है जिस कारण यह पास नहीं हो पाएगा और न ही अमेरिका की यह मंशा पूरी हो सकी जिस से अमेरिका रूस पर भड़का हुआ है।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने एक बयान में कहा कि 'जैसा कि हमने पहले भी नोटिस किया है, रूस, सैटेलाइट ले जाने वाले परमाणु हथियारों को विकसित कर रहा है। पुतिन ने सार्वजनिक तौर पर कहा कि रूस के अंतरिक्ष में परमाणु हथियारों को तैनात करने की कोई योजना नहीं है। अगर ऐसा है तो रूस ने इस प्रस्ताव के खिलाफ वीटो क्यों किया।