AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
बुधवार

24 अप्रैल 2024

8:00:21 am
1453683

इस्राईल के समर्थन में खुल कर आया गूगल, 20 और कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

ग़ज़्ज़ा में AI तकनीक का सहारा लेते हुए 33 हज़ार से अधिक लोगों की जान ले चुके इस्राईल को एआई और क्लाउड सर्विस देने का विरोध कर रहे कर्मचारियों के खिलाफ गूगल ने सख्त एक्शन लेते हुए इस्राईल के समर्थन में अपने 50 से अधिक कर्मचारियों को हटा दिया, कंपनी ने पुलिस को भी बुलाया, और प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को गिरफ्तार कराया।

गूगल ने ग़ज़्ज़ा में पिछले 200 दिनों से जनसंहार कर रहे इस्राईल के समर्थन में खुल कर सामने आते हुए एकबार फिर अपने 20 और कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया जिन्होंने इस्राईल के ग़ज़्ज़ा में जारी क़त्ले आम के कारण ज़ायोनी सरकार और गूगल के बीच क़रार का विरोध किया था। इस से पहले भी गूगल ने अपने 28 कर्मचारियों को इस्राईल का विरोध करने के कारण नौकरी से निकाल दिया था।

ज़ायोनी सरकार के साथ डील का विरोध कर रहे गूगल के कई कर्मचारियों के खिलफ कंपनी का एक्शन जारी है। गूगल ने 28 कर्माचारियों के बाद अब 20 और कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। गूगल ने यह फैसला उस प्रदर्शन के बाद लिया है, जिसमें कई कर्मचारियों ने 1.2 बिलियन डॉलर के रक्षा अनुबंध प्रोजेक्ट निंबस का विरोध किया था।

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक़ फ़िलिस्तीनी लोगों का समर्थन करने और ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी शासन द्वारा किए गए अपराधों का विरोध करने के लिए गूगल ने अब तक अपने 50 कर्मचारियों को निकाल दिया है।

ग़ज़्ज़ा में AI तकनीक का सहारा लेते हुए 33 हज़ार से अधिक लोगों की जान ले चुके इस्राईल को एआई और क्लाउड सर्विस देने का विरोध कर रहे कर्मचारियों के खिलाफ गूगल ने सख्त एक्शन लेते हुए इस्राईल के समर्थन में अपने 50 से अधिक कर्मचारियों को हटा दिया है। पिछले हफ्ते करीब 30 कर्मचारियों को निकालने के बाद गूगल ने एक बार फिर उन 28 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है, जो 'प्रोजेक्ट निबंस' का विरोध कर रहे थे। इस प्रोजेक्ट के तहत गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक और अमेजन ने एक डील साइन की जिसके तहत इस्राईल को एआई और क्लाउड सर्विस देने की बात थी।

 गूगल की ओर से कर्मचारियों को बाहर निकाले जाने के बाद इन कर्मचारियों ने गूगल के न्यूयॉर्क और कैलिफोर्निया में सनीवेल स्थित कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जिसके बाद कंपनी ने पुलिस को भी बुलाया, और प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को गिरफ्तार कराया।