AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
बुधवार

24 अप्रैल 2024

5:29:02 am
1453638

भारत ने बढ़ाया रक्षा बजट, 2023 में रहा चौथे नंबर पर

स्वीडिश शोध संस्थान 'स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट' के वैश्विक सैन्य व्यय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 2023 में कुल वैश्विक सैन्य व्यय 2443 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है, जो 2022 की तुलना में 6.8 प्रतिशत अधिक है।

भारत ने अपनी सैन्य क्षमताओं को बढ़ाते हुए साल 2023 में कुल 83.6 बिलियन डॉलर के सैन्य खर्च के साथ दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रक्षा खर्च करने वाला देश बनकर उभरा। नई दिल्ली का सैन्य खर्च 2022 की तुलना में 2023 में 4.2 प्रतिशत अधिक है।

स्वीडिश शोध संस्थान 'स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट' के वैश्विक सैन्य व्यय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 2023 में कुल वैश्विक सैन्य व्यय 2443 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है, जो 2022 की तुलना में 6.8 प्रतिशत अधिक है।

रिपोर्ट में अमेरिका, चीन और रूस शीर्ष तीन रक्षा खर्च करने वाले देश हैं और तीनों देशों ने अपने रक्षा खर्च में बढ़ोतरी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक सैन्य खर्च लगातार नौवें साल बढ़ा है और 2443 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। 2009 के बाद पहली बार सैन्य खर्च बढ़ा है। यूरोप, एशिया और ओशिनिया और मध्य पूर्व में विशेष रूप से बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है।