AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
सोमवार

22 अप्रैल 2024

5:02:14 am
1453090

भारत से हो रहा है मोहभंग, एक साल में 66000 भारतीय बने अमेरिकी नागरिक

अमेरिकी कांग्रेस की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, कम से कम 65,960 भारतीय आधिकारिक तौर पर अमेरिकी नागरिक बन गए हैं। मेक्सिको के बाद भारत दूसरा ऐसा देश है, जहां के लोग सबसे ज्यादा अमेरिकी नागरिक बने हैं।

भारतीय लोगों की एक बड़ी संख्या का अपने ही देश से मोह भंग होता प्रतीत हो रहा है। भारत से हर साल लाखों लोग अमेरिका का रुख कर रहे हैं, इनमें से ज्यादातर नौकरी या पढ़ाई के लिए वहां जा रहे हैं लेकिन आगे चलकर यूएस में ही बस जा रहे हैं और अमेरिका की नागरिकता ले रहे हैं।

अमेरिकी कांग्रेस की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, कम से कम 65,960 भारतीय आधिकारिक तौर पर अमेरिकी नागरिक बन गए हैं। मेक्सिको के बाद भारत दूसरा ऐसा देश है, जहां के लोग सबसे ज्यादा अमेरिकी नागरिक बने हैं।

अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के अमेरिकी सामुदायिक सर्वे डेटा के मुताबिक, अमेरिका में 2022 में 4.6 करोड़ विदेशों में पैदा हुए लोग रह रहे थे। देश की आबादी में इनकी हिस्मेदारी 14 फीसदी है। इसमें से 2.45 करोड़ यानी लगभग 53 फीसदी ने खुद को नेचुरलाइज्ड नागरिक बताया। नेचुरलाइज्ड नागरिक उन्हें कहा जाता है, जिनका जन्म अमेरिका में तो नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने आगे चलकर यहां की नागरिकता हासिल की।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, 15 अप्रैल को जारी हुई लेटेस्ट 'यूएस नेचुरलाइजेशन पॉलिसी' रिपोर्ट में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2022 में स्वतंत्र कांग्रेशनल रिसर्च सर्विस के मुताबिक, 9,69,380 लोग नेचुरलाइज्ड अमेरिकी नागरिक बने। इसमें बताया गया, "नेचुरलाइज्ड नागरिक बनने वाले लोगों में मेक्सिको के लोगों की संख्या सबसे ज्यादा रही। उनके बाद भारत, फिलीपींस, क्यूबा और डॉमिनिकन रिपब्लिक के लोगों का नंबर था।

बता दें कि अमेरिका की कुल आबादी 33.3 करोड़ है।