AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शनिवार

20 अप्रैल 2024

7:28:20 am
1452607

न्यूयॉर्क टाइम्स का दावा नाइजर से अपने सैन्य बल वापस बुलाएगा अमेरिका

नाइजर में भारी विरोध प्रदर्शनों के बाद, देश की बागडोर संभाल रही सैन्य परिषद ने संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ 12 साल के सुरक्षा समझौते को रद्द कर दिया और देश से अमेरिकी सेना की वापसी की मांग की थी।

न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार ने अपने जानकार सूत्रों के हवाले से खबर देते हुए कहा है कि अमेरिकी सरकार ने नाइजर पर शासन करने वाली सैन्य परिषद को सूचित किया है कि वह आने वाले दिनों में नाइजर से अपने एक हजार सैनिकों को वापस बुला रहे हैं।

इससे पहले रॉयटर्स ने भी जानकार सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि हाल ही में अमेरिकी उप विदेश मंत्री कर्ट कैंपबेल और नाइजर के प्रधानमंत्री के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक में नाइजर से अमेरिकी सेना की वापसी पर सहमति बनी थी।

कहा जाता है कि अब नाइजर के मध्य क्षेत्रों में दो ठिकानों पर एक हजार से कुछ अधिक अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। नाइजर में भारी विरोध प्रदर्शनों के बाद, देश की बागडोर संभाल रही सैन्य परिषद ने संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ 12 साल के सुरक्षा समझौते को रद्द कर दिया और देश से अमेरिकी सेना की वापसी की मांग की थी।

नाइजर की सत्तारूढ़ सैन्य परिषद ने देश की राजधानी नियामी में वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों की तीन दिवसीय यात्रा के एक दिन बाद ही वाशिंगटन के साथ अपने 2012 के सैन्य सहयोग समझौते को "एकतरफा" रूप से रद्द कर दिया था।

रशिया टुडे के अनुसार नाइजर में सत्तारूढ़ परिषद ने वाशिंगटन के साथ सैन्य सहयोग समझौते को रद्द कर दिया और नाइजर में अमेरिकी सेना की उपस्थिति को अवैध और देश के हितों के विपरीत घोषित किया है।