AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
बुधवार

17 अप्रैल 2024

12:02:50 pm
1452047

यूएई में भारी बारिश, जलमग्न हुआ दुबई एयरपोर्ट, फ्लाइट्स रद्द

भारी बारिश और तूफान का प्रभाव सिर्फ दुबई तक ही नहीं रहा बल्कि यह दुबई से आगे तक फैल गया है। पूरे संयुक्त अरब अमीरात के साथ साथ पड़ोसी देश बहरैन भी बाढ़ में डूब गया।

संयुक्त अरब अमीरात में होने वाली भारी बारिश के कारण यहाँ जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के कारण

दुबई एयरपोर्ट जलमग्न हो गया और फ्लाइट्स रद्द करना पड़ी। दुबई से भारत आने-जाने वाली 28 उड़ानें भी रद्द कर दी गयीं। भारी बारिश और तूफान का प्रभाव सिर्फ दुबई तक ही नहीं रहा बल्कि यह दुबई से आगे तक फैल गया है। पूरे संयुक्त अरब अमीरात के साथ साथ पड़ोसी देश बहरैन भी बाढ़ में डूब गया।

बाढ़ के हालात को देखते हुए दुबई जाने वाली 15 और भारत आने वाली 13 उड़ानों (कुल 28 उड़ानों) को रद्द कर दिया गया। यात्रियों को दुबई एयरपोर्ट पर नहीं आने की चेतावनी दी गई है। बता दें कि दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को दुनिया के सबसे व्यस्त एयर हब के तौर पर जाना जाता है।