AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
सोमवार

15 अप्रैल 2024

7:13:22 am
1451452

यूक्रेन की भीषण गोलाबारी, 16 लोगों की मौत,12 की हालत गंभीर

यूक्रेन के दक्षिणी जापोरिजिया क्षेत्र में यूक्रेनी सेना ने गोलाबारी करते हुए अपने ही 16 लोगों को मार डाला है।

यूक्रेन ने एक बार फिर भीषण गोलीबारी करते हुए कम से कम 16 लोगों को मार डाला है जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं जिसमे 12 की हालत गंभीर बनी हुई है।

यूक्रेन के दक्षिणी जापोरिजिया क्षेत्र में यूक्रेनी सेना ने गोलाबारी करते हुए अपने ही 16 लोगों को मार डाला है। इस हमले में 20 अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से 12 की हालत गंभीर है। यह क्षेत्र वर्तमान में रूस के कब्जे में है। एक रूसी अधिकारी ने कहा कि टोकमक शहर पर यूक्रेन की सेना की गोलाबारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

हालांकि यूक्रेन की तरफ से इस मामले पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है। हालांकि, यूक्रेन के अधिकारियों ने भी रूस की ओर से हमला करने का आरोप लगाया है। इसमें तीन यूक्रेनियों की मौत हो गई है।