AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
बुधवार

10 अप्रैल 2024

10:00:32 am
1450369

श्रीनगर की ऐतिहासिक मस्जिद, 5 साल से नहीं हुई ईद की नमाज़

हमारे अनुरोधों और अपील के बावजूद, उन्होंने निर्धारित समय पर नमाज़ की अनुमति देने से इनकार कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप ऐतिहासिक मस्जिद में नमाज़ स्थगित कर दी गई।

श्रीनगर की ऐतिहासिक जमा मस्जिद में इस साला भी ईद की नमाज़ नहीं हो सकी। लगातार पांच साल से श्रीनगर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा नहीं हो सकी। इस मस्जिद में शबे क़द्र और जुमअतुल-विदा की नमाज़ भी नहीं हो सकी और आज ईद की नमाज़ भी नहीं हुई, जो मस्जिद की प्रबंधन समिति और प्रशासन के बीच असहमति को बताने के लिए काफी है।

मस्जिद के मामलों के लिए जिम्मेदार अंजुमन औकाफ जामा मस्जिद श्रीनगर का कहना है कि प्रशासनिक निर्देशों ने समय पर नमाज अदा करने के हमारे प्रयासों को विफल कर दिया।

प्रबंधन समिति के एक सदस्य ने दुख जताते हुए कहा, "आज भी प्रबंधन ने हमें सुबह 9:30 बजे के निर्धारित समय पर नमाज़ पढ़ने की अनुमति नहीं दी।" हमारे अनुरोधों और अपील के बावजूद, उन्होंने निर्धारित समय पर नमाज़ की अनुमति देने से इनकार कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप ऐतिहासिक मस्जिद में नमाज़ स्थगित कर दी गई। पुलिस कर्मियों ने फज्र की नमाज के बाद मस्जिद के दरवाजे बंद कर दिए और मीर वाइज उमर फारूक को भी नजरबंद कर दिया गया।

हालाँकि कमिटी की तरफ से पहले 9:30 नमाज़ का ऐलान करते हुए कहा गया था कि मीर वाइज़ उमर फ़ारूक़ 8:30 पर तक़रीर करेंगे।