AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शुक्रवार

5 अप्रैल 2024

9:58:35 am
1449178

ब्रिटिश अख़बार ने लगाया गंभीर आरोप, पाकिस्तान में टार्गेट किलिंग करा रहा है भारत

मार्च 2023 के बाद से पाकितस्तान में भारत के 8 मोस्ट वांटेड ढेर हुए हैं। द गार्जियन की रिपोर्ट पर टिपण्णी करते हुए भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि यह हमारे खिलाफ प्रोपेगेंडा है। ऐसा हमारी पॉलिसी में नहीं है।

इंग्लैंड के विख्यात समाचार पत्र द गार्जियन ने भारत पर सनगीन आरोप लगाते हुए कहा की भारत पाकिस्तान में लगातार टारगेट किलिंग करा रहा है जिस पर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कड़ा रुख अपनाते हुए इन दावों का खंडन किया है। भारतीय विदेश मंत्री ने कहा है कि यह हमारी संस्कृति में नहीं है। यहख़बरें भारत को बदनाम करने के प्रोपेगंडे का हिस्सा है।

याद रहे कि मार्च 2023 के बाद से पाकितस्तान में भारत के 8 मोस्ट वांटेड ढेर हुए हैं। द गार्जियन की रिपोर्ट पर टिपण्णी करते हुए भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि यह हमारे खिलाफ प्रोपेगेंडा है। ऐसा हमारी पॉलिसी में नहीं है।