AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
गुरुवार

4 अप्रैल 2024

8:39:34 am
1448950

अमेरिका ने केजरीवाल केस पर फिर दी भारत को नसीहत

अमेरिका की तरफ से दावा किया गया था कि एक भारतीय अधिकारी ने गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने के लिए रणनीति तैयार की थी। इसके अलावा सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी अपना रुख जाहिर किया है।

अमेरिका ने एक बार फिर भारत को नसीहत करते हुए गुरपतवंत सिंह पन्नू और अरविंद केजरीवाल के मुद्दे पर कड़ा बयान दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और गुरपतवंत सिंह पन्नू के मुद्दे पर एक बार फिर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर का बयान सामने आया है।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर का कहना है कि हम भारतीय सरकार की तरफ से इन दोनों शख्सों के मामले में गहनतापूर्वक जांच की उम्मीद कर रहे हैं। मिलर के अनुसार अमेरिका ने मोदी सरकार को दो टूक में संदेश दे दिया है कि वह साफ सुथरे तरीके से जांच होते हुए देखना चाहते हैं। हमे जल्द से जल्द आने वाले परिणाम का इंतजार है।

हाल ही में अमेरिका की तरफ से दावा किया गया था कि एक भारतीय अधिकारी ने गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने के लिए रणनीति तैयार की थी। इसके अलावा सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी अपना रुख जाहिर किया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका की तरफ से लगातार बयान सामने आ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर हाल ही में अमेरिका की तरफ से कहा गया था कि वह निष्पक्ष, पारदर्शी और समय रहते कानूनी प्रक्रिया की उम्मीद करते हैं, जिस पर भारत की तरफ से कड़ा रुख जाहिर किया गया था।